Baroda Digital Pre-Approved Personal Loan: देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक Bank of Baroda, इसका मुख्यालय वडोदरा, गुजरात में स्थित है। यह बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग एवं विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की आसान पहुंच प्रदान करने के साथ-साथ घर बैठे वित्तीय जरूरत के लिए प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन (Baroda Digital Pre-Approved Personal Loan) की सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है। प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के तहत ग्राहक 50 हजार से 5 लाख रूपये तक का पर्सनल लोन 9 से 18 महीने की फ्लेक्सिबल भुगतान अवधि के लिए ऑफर कर रहा है, इसके साथ ही बैंक पूर्व अनुमोदित लघु व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदक को 18 से 36 महीने की अवधि का समय प्रदान करता है।

ऐसे में यदि आप एक सैलरीड या सेल्फ-एम्प्लॉय व्यक्ति हैं और बैंक के डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको बड़ौदा डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन क्या है? लोन की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, पात्रता, जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
Baroda Digital Pre-Approved Personal Loan
बड़ौदा डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन बैंक द्वारा उन ग्राहकों को ऑफर किया जाने वाला लोन है, जिन्होंने अपने पहले लिए गए ऋण का समय से भुगतान किया हो, जिससे उनका एक अच्छा रिकॉर्ड बन गया है। ऐसे ग्राहकों को बैंक उनके लोन आवेदन से पहले ही लोन ऑफर कर देता है। बैंक के डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए ग्राहक बिना किसी समस्या के केवल अपने आधार कार्ड और इससे लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से 50 हजार से 5 लाख रूपये तक पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैंक के पर्सनल लोन की ब्याज दर 11.75% प्रतिवर्ष से शुरू होती है, जिसके तहत बैंक ग्राहकों को डिजिटल माध्यम से यह लोन ट्रांसफर करता है।
| आर्टिकल का नाम | Baroda Digital Pre-Approved Personal Loan |
| बैंक | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| लोन का प्रकार | प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन |
| माध्यम | ऑनलाइन प्रक्रिया |
| लोन राशि | 50 हजार से 5 लाख रूपये |
| ब्याज दर | 11.75%-16% प्रतिवर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.bankofbaroda.in |
लोन की विशेषताएं एवं लाभ
BOB प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन की प्रमुख विशेषताएं एवं लाभ निम्नलिखित है।
- बैंक ऑफ बड़ौदा प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के तहत ग्राहक को पेपरलेस और डायरेक्ट डिस्बर्समेंट की सुविधा के साथ लोन ऑफर करता है।
- यह लोन बेहद ही आकर्षक ब्याज दरों पर ऑफर किया जाता है।
- डीजीटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के अंतर्गत ग्राहक 50 हजार से 5 लाख रुपये तक लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- लोन पर किसी भी तरह के प्री-पेमेंट चार्ज नही लिया जाता है।
- इस लोन के भुगतान के लिए 18 महीने से अधिकतम 3 वर्ष की भुगतान अवधि का समय दिया जाता है।
- बैंक के प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए ग्राहक घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
बड़ौदा डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन योग्यता शर्तें
बीओबी डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए इसकी कुछ योग्यता शर्तें निर्धारित की गई हैं, इन निम्नलिखित योग्यता शर्तों को पूरा करने पर ही आपको लोन मिल सकेगा।
- इस लोन के लिए देश के सैलरीड या सेल्फ-एम्प्लॉय व्यक्ति आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- लोन आवेदन के लिया आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लोन मेक्योरिटी के दौरान 60 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
- अनिवासी भारतीय (NRLS) और स्वयं सहायता समूह (SHG) दोनो ही आवेदन के योग्य नही होंगे।
लोन के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents)
इस लोन के लिए आवेदन हेतु आवेदक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक है, जिनके माध्यम से वह लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी निम्नलिखित है।
- आवेदक का पैनकार्ड
- बैंक अकाउंट से लिंक वैध मोबाइल नंबर
- पिछले छह महीनों के लिए नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल/ डिजिटल बैंक स्टेटमेंट
- पिछले दो वर्षों के लिए आईटीआर ई-फाइलिंग क्रेडेंशियल/ डिजिटल आयकर रिटर्न (स्व-रोजगार)
- पिछले एक वर्ष (स्व-रोजगार) के लिए GST पोर्टल क्रेडेंशियल/ डिजिटल जीएसटी रिटर्न
- ई-स्टांपिंग और ई-साइन के लिए ओटीपी हेतु आधार नंबर आपके मोबाइल से लिंक हो
- वेब कैमरा (तस्वीरे क्लिक करने और वीडियो केवाईसी के लिए)
पर्सनल लोन फीस एवं शुल्क
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का 2% + लागू जीएसटी |
| स्टांप शुल्क | राज्य के अधिकार क्षेत्र के अनुसार |
| पीनल शुल्क | अतिदेय राशि/ नियम और शर्तों का अनुपालन न करने पर 2% की दर से दंडात्मक ब्याज लागू |
| प्री-क्लोजर शुल्क | शून्य |
बड़ौदा डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन आवेदन प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक जो बैंक के प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया यहां बताए गए आसान स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- लोन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले BOB की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- अब आपको होम पेज में Loans के लिंक पर क्लिक करके Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- अब नए पेज में आप Baroda Digital Pre-Approved Personal Loan के ऑप्शन में Apply Now पर क्लिक करें।

- इसके बाद नए इंटरफेस में लोन के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर Proceed पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद नए पेज में अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके Submit OTP के विकल्प पर क्लिक कर दें।

- अब आपको आवेदन के लिए अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे आपका नाम, अकाउंट नंबर आदि भरकर Submit OTP पर क्लिक करना होगा।

- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर लोन ऑफर डिस्प्ले हो जाएगा, यहां आप Continue के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपको लोन राशि, अवधि और लोन लेने का उद्देश्य दर्ज करना है।

- इतना होने के बाद आपकी बेसिक डिटेल्स जैसे आपका नाम, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब आपको अपना पता, बैंक का नाम, ब्रांच का एड्रेस दर्ज करके Proceed पर क्लिक करना होगा।
- अब आपकी लोन रिक्वेस्ट को सेंट्रलाइजड़ टीम के पास वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।
- इसके बाद आपको लोन एग्रीमेंट ई-साइन के लिए अपनी सहमति देनी होगी।
- अब आप अपना आधार नंबर दर्ज करके Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

- इसके बाद ई -साइन करने के लिए आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरिफाई करें।
- जिसके बाद आपके बैंक अकाउंट में लोन राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

- इस तरह आप बैंक के डिजिटल प्री-अप्रूव्ड लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Baroda Digital Pre-Approved Personal Loan FAQs
इस लोन के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकते हैं?
इस लोन के लिए नौकरीपेशा और स्व-व्यवसायी दोनों ही व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं।
क्या डिजिटल प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन के लिए सह-आवेदक के साथ अप्लाई किया जा सकता है?
जी नहीं, यह लोन केवल व्यक्तिगत आधार पर ही दिया जाता है, सह-आवेदक के साथ लोन के लिए अप्लाई नही किया जा सकता है।