Canara Bank Shishu Mudra Loan: भारत सरकार की प्रधानमंत्री ई-मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत केनरा बैंक ऐसे सभी लोगों को लोन की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, जो अपने खुद के व्यवसाय की शुरुआत या अपने बिजनेस के वित्तपोषण संबंधी जरूरतों के लिए लोन लेना चाहते हैं। Canara Bank Shishu Mudra Loan के तहत बैंक बिना किसी गारंटी के 50 हजार रुपये तक के लोन की सुविधा छोटे व्यवसाय को शुरु करने के लिए प्रदान कर रहा है। जिससे छोटे स्तर पर व्यवसाय करने के इच्छुक नागरिक जिनके पास धन का आभाव है, वह बिना किसी रोकटोक या समस्या के लोन प्राप्त कर अपने व्यवसाय को शुरु कर सकेंगे।
ऐसे में यदि आप केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से लोन के अप्लाई कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको Canara Bank Shishu Mudra Loan क्या है? लोन की ब्याज दर, विशेषताएं एवं लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन
केनरा बैंक देश के भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसकी स्थापना 1906 में हुई थी। यह बैंक अपने ग्राहकों को सुविधाजनक बैंकिंग सुविधाओं के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ वित्तीय आवश्यकताओं के लिए विभिन्न प्रकार के लोन भी ऑफर करता है। ऐसा ही एक लोन बैंक भारत सरकार द्वारा 8 अप्रैल, 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री ई-मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को व्यवसाय की शुरुआत या विस्तार हेतु आसान शर्तों पर लोन उपलब्ध करवाने के लिए केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन के नाम से प्रदान कर रहा है। केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन के तहत बैंक आवेदक को 10 हजार से 50 हजार रूपये तक का लोन 12 से 36 महीने की भुगतान अवधि के लिए प्रदान करता है।
Canara Bank Shishu Mudra Loan: Overview
| आर्टिकल का नाम | Canara Bank Shishu Mudra Loan |
| बैंक | केनरा बैंक |
| योजना | प्रधानमंत्री ई-मुद्रा लोन योजना |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| लोन राशि | 10 हजार से 50 हजार रूपये तक |
| अवधि | 1-3 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.canarabank.com |
शिशु मुद्रा लोन के लाभ एवं विशेषताएं
केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन के तहत दिए जाने वाले लाभ एवं प्रमुख विशेषताओं की जानकारी निम्नलिखित है।
- इस लोन के लिए नागरिक जो अपने व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं अप्लाई कर सकते हैं।
- शिशु मुद्रा लोन के तहत अधिकतम 50 हजार रुपये का लोन छोटे व्यवसाय हेतु लिया जा सकता है।
- यह लोन बिना किसी सुरक्षा या गारंटी के उपलब्ध किया जाता है।
- महिला आवेदकों को लोन के लिए प्राथमिकता दी जाती है।
- योजना में CGFMU योजना के अंतर्गत लोन पर गारंटर गारंटी कवर दिया जाता है।
- यह लोन बिना किसी रोकटोक या परेशानी के ग्राहकों को उपलब्ध किया जाता है।
- लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस लागू नही होती।
- सरल आवेदन प्रक्रिया के साथ लोन के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं।
ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस
Canara Bank Shishu Mudra Loan के तहत बैंक ग्राहकों को 10.70% प्रतिवर्ष की न्यूनतम ब्याज दर पर लोन ऑफर करता है, वहीं इस लोन पर ली गई लोन राशि पर किसी तरह का प्रसंस्करण शुल्क लागू नही होता यानी बैंक शून्य प्रसंस्करण शुल्क पर लोन मुहैया करवाता है।
Canara Bank Shishu Mudra Loan Eligibility
केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन आवेदन की कुछ योग्यता शर्तें निर्धारित की गई हैं, जिसे पूरा करने पर ही आपको लोन मिल सकेगा, ऐसी सभी पात्रताओं की जानकारी इस प्रकार है।
- इस लोन के लिए भारतीय नागरिक आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- आवेदक जो अपने व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं वह लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- लोन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 55 वर्ष रखी गई है।
- आवेदक के बैंक के नियमनुसार क्रेडिट हिस्ट्री संतोषजनक होनी चाहिए।
- यदि आवेदक किसी भी बैंक से एनबीएफसी से डिफॉल्टर पाए जाते हैं तो वह लोन हेतु आवेदन नही कर सकेंगे।
जरूरी दस्तावेज
केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन आवेदन के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी निम्नलिखित है।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पैनकार्ड
- उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र
- बिजनेस की प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- बैंक खाते का स्टेटमेंट
Canara Bank Shishu Mudra Loan आवेदन प्रक्रिया
केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन के अंतर्गत जो नागरिक अपने स्वयं के बिजनेस की शुरुआत के लिए लोन लेना चाहते हैं, वह लोन के लिए ऑफलाइन अपने नजदीकी केनरा बैंक घर की ब्रांच से संपर्क करके या घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए लोन की आवेदन प्रक्रिया आप यहां बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- लोन आवेदन के लिए सबसे पहले आप केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको Loans के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप ड्रॉपडाउन मेन्यू में MSME Loan पर क्लिक करके MSME Digital के लिंक पर क्लिक कर दें।

- अब आप अगले पेज में Apply Online for MSME Loan पर Click Here के लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको दिए गए विकल्पों में से Shishu Mudra Loan के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आप अगले पेज में Click Here to Apply के लिंक पर क्लिक कर दें।

- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिशु मुद्रा लोन का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहां आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह आपके शिशु मुद्रा लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Canara Bank Shishu Mudra Loan से जुड़े प्रश्न/उत्तर
केनरा बैंक शिशु मुद्रा लोन के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?
इस लोन के लिए नागरिक जो छोटे स्तर पर अपने व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, वह लोन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
क्या इस लोन के लिए किसी तरह की गारंटी देनी होती है?
जी नही, इस बिजनेस लोन के लिए आपको बैंक को किसी तरह की गारंटी देने की आवश्यकता नही होती, इसपर केंद्र सरकार के क्रेडिट गारंटी फंड फॉर माइक्रो यूनिट्स स्कीम के अंतर्गत गारंटी कवरेज दिया जाता है।