Emergency Loan for 500-600 Cibil Score – आज की बढ़ती मंहगाई के दौर में लोगों के दैनिक जीवन में विभिन्न खर्चे होते हैं। इन खर्चों में आकस्मिक आने वाले व्यक्तिगत खर्चे जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, बच्चों की शादी, ट्रैवल और त्योहार आदि के लिए अधिकतर लोगों के पास पैसे नहीं बचते। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी विभिन्न व्यक्तिगत जरूरतों के लिए बैंक से लोन लेना एक बेहतर विकल्प समझते हैं, हालांकि बैंक से लोन के लिए आवेदक का सिबिल स्कोर एक अहम भूमिका निभाता है। 500-600 का सिबिल स्कोर खराब श्रेणी में आता है, जिसपर लोन मिलने में समस्या हो सकती है।
हालांकि ऐसा नही की आपको कम सिबिल स्कोर पर पर्सनल लोन नही मिल सकता है। भारत में ऐसे बहुत से ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप्स मौजूद है, जो ग्राहकों को कम सिबिल स्कोर पर इमरजेंसी लोन (Emergency Loan for 500-600 Cibil Score) प्रदान करते हैं। इन ऐप के जरिए आप आसानी से घर बैठे ही लोन प्राप्त कर सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन ऐप्स क्या है? लोन की जरूरी पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन ऐप्स
अर्जेंट पैसों की आवश्यकता पड़ने पर बैंक या वित्तीय संस्थानों से लोन की प्रक्रिया को पूरा होने में समय लग सकता है, वहीं यदि आपका सिबिल स्कोर खराब है या कम होता है तो कोई भी ऋणदाता लोन देने का जोखिम नहीं उठाना चाहता। आपको बता दें सिबिल स्कोर आपके क्रेडिट इतिहास, रेटिंग और रिपोर्ट के 3 अंकों की संख्यात्मक सारांश है, जो आपके लोन लेने की योग्यता को दर्शाता है। 750 या उससे अधिक का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है, जिसपर आपको कम ब्याज पर आसानी से लोन मिलने की संभावना अधिक रहती है, वहीं 500-600 सिबिल स्कोर खराब श्रेणी में आता है, इस में आपको बैंक या वित्तीय संस्थान से लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कम सिबिल स्कोर पर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ ही मिनटों में लोन प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन लोन देने वाले प्लेटफॉर्म आरबीआई अप्रूव्ड और एनबीएफसी रजिस्टर होते हैं, जिसके लिए आप इनके जरिए सुरक्षित लोन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह ऐप कौन से हैं और इनके जरिए आपको कितना लोन कितने ब्याज दर पर दिया जाता है, यह जानना बेहद ही जरूरी है, तो चलिए जानते हैं ऐसे ऐप्स की सम्पूर्ण जानकारी।
Emergency Loan for 500-600 Cibil Score Apps List
| ऐप्स के नाम | लोन राशि | ब्याज दर |
| Home Credit | 10,000 से 5,00,000 रूपये | 20% से 49.5% प्रतिवर्ष |
| Navi | 20 लाख रूपये | 10% से 45% प्रतिवर्ष |
| MoneyView | 10,000 से 5,00,000 रूपये | 15% से 39% प्रतिवर्ष |
| mPokket | 500 से 30,000 रूपये | 0% से 4% प्रतिमाह |
| Lendingplate Personal Loan app | 10,000 से 2 लाख रूपये | 12% से 36% प्रतिवर्ष |
| Bajaj Finserv | 30,000 से 25,00,000 रूपये | 12% से 34% प्रतिवर्ष |
| InstaMoney | 5,000 से 50,000 रूपये | 24% से 36% प्रतिवर्ष |
| Smartcoin | 1 लाख रूपये तक | 30% से 90% प्रतिवर्ष |
| FiMoney | 3 लाख रुपये तक | 11% से 50% प्रतिवर्ष |
| CASHe | 1,000 से 4,00,000 रूपये | 30.42% से 47.76% प्रतिवर्ष |
| Mobikwik zip Pay Later | 10,000 से 2,00,000 रूपये | 18% से 36% प्रतिवर्ष |
| KreditBee | 1,000 से 4,00,000 रूपये | 0% से 26% प्रतिवर्ष |
| Zype Instant Personal Loan App | 50,000 से 5,00,000 रूपये | 18% से 39% प्रतिवर्ष |
| PaySense | 5,000 से 5,00,000 रुपये | 16% से 36% प्रतिवर्ष |
| Buddy Loan | 10,000 से 15,00,000 रूपये | 12% से 36% प्रतिवर्ष |
| Hero Fincorp | 50,000 से 5,00,000 रुपये | 25% प्रतिवर्ष |
500-600 Cibil Score लोन ऐप की योग्यता
कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन के लिए इसकी कुछ पात्रता निर्धारित की गई है, जिनकी जानकारी निम्नलिखित है।
- इस लोन के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।
- 500-600 Cibil Score लोन के लिए आवेदक के पास उनका पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड और पैनकार्ड होना चाहिए।
- लोन के लिए आवेदक व्यक्ति के पास एक नियमित आय होनी जरुरी है।
- आवेदक का बैंक अकाउंट होना जरूरी है, जो उनके आधार कार्ड से लिंक हो।
Low Cibil Score Loan हेतु जरूरी दस्तावेज
500-600 सिबिल स्कोर लोन के लिए आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनके माध्यम से वह लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी निम्नलिखित है।
- आवेदक का पैनकार्ड
- आधार कार्ड
- लोन एग्रीमेंट ई साइन के लिए आधार ओटीपी की आवश्यकता होगी
- 2-3 सेल्फी फोटो
- बैंक अकाउंट डिटेल्स (6 महीने से अधिक पुरानी नही)
कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन ऐप्स आवेदन प्रक्रिया
कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन के लिए आवेदक इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया यहां बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।
- इसके लिए आवेदक सबसे पहले ऊपर बताए गए ऐप्स में से किसी भी एक ऐप को गूगल प्ले से अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लें।
- ऐप इंस्टाल हो जाने के बाद इसे ओपन करके आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दें।
- अब मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरिफाई एक लॉगिन कर लें।
- लॉगिन के बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, एड्रेस आदि दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर और पैनकार्ड नंबर दर्ज करके केवाईसी पूरी कर लें।
- अब आपको क्रेडिट स्कोर के आधार पर क्रेडिट लिमिट प्रदान की जाएगी।
- इसके बाद आपको अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स जैसे खाता संख्या, IFSC कोड भरकर खाते को ऑटो नाचे कनेक्ट करना होगा।
- अब कुछ समय इंतजार करें, जैसे ही आपका लोन अप्रूव हो जाता है आपके बैंक अकाउंट में लोन राशि भेज दी जाएगी।
- इस प्रकार आपके कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन के लिए आवेदन पूरी हो जाएगा।
500-600 Cibil Score Apps Charges
कम सिबिल स्कोर लोन ऐप्स के तहत मिलने वाले पर्सनल लोन पर लगने वाले शुल्क की जानकारी निम्नलिखित है।
- ब्याज दर: 12% से 48% प्रतिवर्ष
- प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 10%
- पेनल्टी: समय पर लोन का भुगतान नहीं करने पर प्रतिदिन के अधार पर
- डॉक्यूमेंटेशन और प्लेटफॉर्म फीस अलग लगती है।
Emergency Loan for 500-600 Cibil Score से जुड़े प्रश्न/ उत्तर
कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकते हैं?
कम सिबिल स्कोर पर्सनल लोन के लिए आवेदक जिनकी आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के बीच है और उनके पास एक नियमित आय का स्रोत है वह आवेदन कर सकते हैं।
500-600 Cibil Score Apps पर कितनी प्रोसेसिंग फीस ली जाती है?
500-600 Cibil Score Apps पर प्रोसेसिंग फीस अलग-अलग ऐप्स द्वारा तय की जाती है, जो लोन राशि का अधिकतम 10% तक हो सकती है।