Instant Gold Loan: जैसा की अक्सर आपने देखा होगा, की लोग अपने सोने के आभूषण एवं सिक्कों के बदले लोन लेते हैं, जिसे गोल्ड लोन (Loan Against Gold) कहा जाता है। गोल्ड लोन एक तरह का सिक्योर्ड लोन है, इसका उपयोग आवेदक अपनी विभिन्न वित्तीय जरूरत जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, बच्चों की शादी, ट्रैवल, त्योहार आदि जैसे खर्चों की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। Instant Gold Loan की सुविधा कई बैंक एवं वित्तीय संस्था द्वारा प्रदान की जाती है, जिनमे मुथूट फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, कर्नाटक बैंक, पीएनबी गोल्ड लोन आदि शामिल है।

इन बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से ग्राहक जो एक समय अवधि के लिए सोने के गहनों पर सिक्योर्ड लोन प्राप्त करना चाहते हैं, वह इंस्टेंट गोल्ड लोन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको Instant Gold Loan क्या है? गोल्ड लोन पर लागू ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसके लिए आप लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।
इंस्टेंट गोल्ड लोन
गोल्ड लोन जो की एक सुरक्षित ऋण है, इसलिए इसे न्यूनतम कागजी कार्यवाही के साथ तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। इस लोन के लिए ग्राहक को अपने सोने के आभूषण या सिक्कों के बदले निर्धारित अवधि के लिए लोन दिया जाता है। इस अवधि के अंतर्गत आवेदक को लोन की ब्याज दर और लोन राशि वापस करनी होती है, जिसके बाद आवेदक को उसके गहने या सिक्के वापस कर दिए जाते हैं। देश के बहुत से प्रमुख बैंकों द्वारा गोल्ड लोन स्कीम ऑफर की जाती है, जिनकी ब्याज दरें 7% प्रतिवर्ष से शुरू होती हैं और इसके भुगतान के लिए आवेदक को बैंक फ्लेक्सिबल भुगतान अवधि का समय प्रदान करता है।
Instant Gold Loan पर लागू चार्जेस
आपको बता दें गोल्ड लोन पर भी पर्सनल लोन, होम लोन या अन्य तरह के आम लोन की तरह ही प्रोसेसिंग फीस लागू होती है। यह फीस बैंकों और एनबीएफसी के हिसाब से अलग-अलग होती है। गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस पर जीएसटी भी लगता है और कुछ बैंक या वित्तीय संस्थान इसपर वैल्यूएशन फीस भी लेते हैं, जिसकी शुरुआत 250 रूपये से होती है। इसके अतिरिक्त गोल्ड लोन पर सर्विस चार्ज, एसएमएस चार्ज और सिक्योर्ड कस्टडी फीस जैसे कुछ अन्य खर्चे भी होते हैं।
गोल्ड लोन के लाभ एवं विशेषताएं
गोल्ड लोन की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है।
- इंस्टेंट गोल्ड लोन एक तरह का सुरक्षित लोन है, जिसके लिए आपको अपने सोने के गहनों और आभूषणों को गिरवी रखकर लोन दिया जाता है।
- इस लोन पर असुरक्षित लोन जैसे पर्सनल लोन या अन्य लोन की तुलना कम ब्याज लागू होता है।
- इंस्टेंट गोल्ड लोन ग्राहक अपनी विभिन्न वायक्तिगत जरूरत जैसे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, बच्चों की शादी, ट्रैवल आदि जरूरतों के लिए प्राप्त कर सकते हैं।
- गोल्ड लोन के लिए आमतौर पर बैंक या वित्तीय संस्थान आपके आवेदक के क्रेडिट स्कोर की जांच नही करते।
- पर्सनल लोन या होम लोन की तुलना गोल्ड लोन के लिए कम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस, फॉरक्लोज फीस और अन्य चार्जेस भी कम होती है, जिससे यह लोगों को वित्तीय जरूरत के लिए लोन का एक पसंदीदा विकल्प बनाता है।
- इस लोन के लिए आवेदक का बैंक ग्राउंड या आय की जांच नही की जाती है और इसका तुरंत संवितरण किया जाता है।
Gold Loan की योग्यता शर्तें
इंस्टेंट गोल्ड लोन के लिए योग्यता शर्तों की बात करें तो यह विभिन्न बैंक या वित्तीय संस्थान द्वारा अलग-अलग हो सकती है। हालांकि लोन के लिए आपको इसकी कुछ बुनियादी आवश्यकताओं जैसे आयु की सीमा के साथ-साथ सिक्योरिटी के रूप में गोल्ड होना चाहिए, जिसके बाद ही आपको गोल्ड लोन मिल सकेगा।
गोल्ड लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
इंस्टेंट गोल्ड लोन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनकी जानकारी निम्नलिखित है।
- आवेदक का पहचान प्रमाण
- पता प्रमाण
- नवीन पासपोर्ट साइज फोटो
गोल्ड लोन आवेदन प्रक्रिया
गोल्ड लोन आवेदन के लिए आप जिस भी बैंक या गोल्ड लोन देने वाली संस्थान से लोन लेना चाहते हैं, उसकी ब्रांच में जाकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं, या इसके अलावा आप ऑनलाइन भी वित्तीय संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप बैंक या वित्तीय संस्थान (उदाहरण के लिए बजाज फिनसर्व) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- अब आपको Apply Now के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर लोन के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- यहां आपको अपने 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करके Get OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए ओटीपी सबमिट करना होगा।
- अब आपके निकटम शाखा खोजने के लिए अपने राज्य और शहर का चयन कर लें।
- इसके बाद अपने पैन के अनुसार अपने पूरा नाम और जन्मतिथि दर्ज कर दें।
- अब आप शाखा में अपना अपॉइंटमेंट निर्धारित कर सकते हैं।
- जिसके बाद शाखा के प्रतिनिधि आपसे अपॉइंटमेंट और लोन के लिए अगले चरण के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे।
- इस तरह आपके इंस्टेंट गोल्ड लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
लोन री-पेमेंट कैसे करें?
गोल्ड लोन देने वाली संस्थान आपके लोन की राशि और ब्याज दर के भुगतान के लिए आवेदक को विभिन्न विकल्प प्रदान करते हैं। इनमे लोन राशि और ब्याज रिपेमेंट के लिए नौकरीपेशा आवेदक जिनके पास एक नियमित आय का स्रोत है वह हर महीने ईएमआई में पेमेंट कर सकते हैं। वहीं इसके अलावा आवेदक के पास एकमुश्त भुगतान के साथ ब्याज भरने का भी विकल्प उपलब्ध रहता है। अधिकतर बैंक या वित्तीय संस्थान ग्राहकों को तीन महीने से अधिकतम 3 वर्ष आई भुगतान अवधि के लिए होल्ड लोन प्रदान करते हैं। जो पूरी त्राहा आवेदक पर निर्भर करता है की उन्हे कितने समय के लिए कितना लोन चाहिए।
Instant Gold Loan से जुड़े प्रश्न/ उत्तर
गोल्ड लोन के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं?
गोल्ड लोन के लिए आवेदक जिनके पास सोने के गहने या सिक्के हैं वह इन्हे सुरक्षा के रूप में गिरवी रखकर लोन प्राप्त कर सकते हैं।
क्या गोल्ड लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?
जी हां, आप बैंक या वित्तीय संस्थान की ब्रांच में जाकर गोल्ड लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।